✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: पानी का पाइप लोड टेलर अनियंत्रित होकर बराकर नदी में गिरा, चालक सुरक्षित, जानिए कैसे हुई घटना

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:21:16 AM

गिरिडीह :- गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग में स्थित बराकर नदी के पुल पऱ बने रेलिंग को तोड़ते हुए पानी की पाइप लोडेड एक टेलर नदी में जा गिरा. जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई. हालांकि चालक सूझ बुझ से अपनी जान बचाते हुए नदी से बाहर निकल गया.

चालक अकील नवाज ने बताया कि वह पानी का भारी पाइप लेकर गोड्डा से गिरिडीह के पीरटांड कुम्हरलालो में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट स्थल पहुंचने ही वाले थे कि गाड़ी बराकर पुल के पास फिसल गई और रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी. पुलिस मौके पर पहुंचते हुए घटना का जायजा लिया. फिलहाल प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक गिरिडीह 

 

Tags:Jharkhand newsGiridih newsWater pipe loaded trailer fell into Barakar riverBarakar nadiGiridih policeAccident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.