✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ईद के जश्न में डूबे गिरिडीह में आसामजिक तत्वों की बदमाशी, दो समुदाय के लोग आपस में भिड़े, जमकर हुआ पथराव

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:18:57 AM

गिरिडीह: ईद के जश्न में सोमवार को पूरा गिरिडीह डूबा हुआ था. और लोग   उत्साह के साथ पर्व मना रहे थे. लेकिन दोपहर में शहर के धरियाडीह में मामूली विवाद के बाद दो समुदाय के लोग भिड़ गए. दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया. इस दौरान नगर थाना पुलिस के साथ dsp नीरज सिंह ने मोर्चा संभाला. तो कुछ ही पलों में माहौल समान्य हो गया. लेकिन शाम होते ही एक बार फिर माहौल भड़का. और धरियाडीह में दोनों ओर से जमकर रोडबाजी हुआ. यहाँ तक की कई घरों में पथराव हुआ. इस दौरान करीब 20 मिनट तक पथराव होता रहा. दो युवको के घायल होने की बात सामने आई है.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

जानकारी मिलते ही देर शाम सदर sdm श्रीकांत यशवंत, sdpo जितवाहन, dsp नीरज सिंह, कैलाश महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई पुलिस जवान हालात को देखते हुए धारियाडीह पहुंचे, और दोनों समुदाय के लोगों को खदेड कर भगाया. इसके बाद माहौल समान्य हुआ. फिलहाल, अब माहौल समान्य है. और मौके पर कई अधिकारी तैनात है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक 

Tags:Jharkhand newsGiridih newsGiridih was immersed in the celebration of Eidanti-social elementगिरिडीह में ईद पर पथरावदो समुदायों में पथरावGiridih policeCrime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.