✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीण, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:08:10 AM

गिरीडीह(GIRIDIH): शुक्रवार की शाम को डुमरी मुख्य मार्ग के जामतारा गांव में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इस घटना को देख गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पर जाम कर दिया. पुलिस ने उन्हें बहुत समझाया मगर, वे नहीं मानें. इसी बीच भीड़ आक्रोशित हो गई. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में गांववालों ने भी पथराव शुरू कर दिया है. माहौल को नियंत्रित करने में डुमरी, निमियाघाट, पीरटांड और मधुवन थाना से पुलिस बल को बुलाया गया है. इस लाठीचार्ज में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. हालांकि, कितने लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, इसके बारे में नहीं कहा जा सकता है. पुलिस भीड़ को खड़ने में लगी हुई है.   

शाम 7 बजे की है घटना

बता दें कि घटना शुक्रवार शाम यानाई कि आज 7:00 बजे ये सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें कहा जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में गिरीडीह जिला के डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा निवासी रोहित कुमार महतो और बोकारो जिला के नावाडीह थाना क्षेत्र के बराय पलामू गांव निवासी जितेंद्र महतो शामिल है. बताया जाता है कि दोनों मृतक रिश्ते में जीजा साला थे और दोनों एक ही बाइक में सवार थे.

लगातार हो रही सड़क दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीण

बता दें कि जिस जगह में घटना हुई है, इस जगह में लगातार घटना होती रहती है और अब तक कई लोग की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है. बावजूद लोगों द्वारा प्रशासन से ब्रेकर की मांग हमेशा की जा रही थी. परंतु प्रशासन द्वारा अब तक ब्रेकर नहीं देने के कारण लोगों में और गुस्सा फुट चुका है जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गिरिडीह डुमरी पथ को जाम कर दिया गया. इसी दरमियान गिरिडीह एसपी अमित रेनू बगोदर से गिरिडीह लौट रहे थे कि सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों द्वारा उन्हें बैरंग वापस लौटने को मजबूर कर दिया गया. मौके की नजाकत को देखते हुए गिरिडीह एसपी अपना रूट बदलते हुए गिरिडीह की ओर रवाना हुए. इस दौरान एसपी ने डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार को कई निर्देश दिया था.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.