✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी तुड़वाने के लिए सनकी आशिक ने रची ऐसी साजिश की हैरान रह गई पुलिस, जानिए पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 3, 2024,
Updated: 4:34 PM

गिरिडीह(GIRIDIH):झारखंड के गिरिडीह जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.जहा शादी करने की चाह में एक सनकी आशिक ने अवैध हथियार रखकर युवती के मंगेतर को फंसाने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीन को मामले में गिरफ़्तार कर लिया है.

यह पूरा मामला है

दरअसल अशोक दास की मंगेतर से शादी करने की चाह ने जितन दास को ऐसा दीवाना बनाया कि उसने उसकी मंगेतर से शादी करने के लिए अशोक दास को अवैध हथियार उसके गुमटी के समीप रखकर उसे फंसाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उंराव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने पूरे मामले की जांच बारीकी से किया.इसके बाद पूरे मामले का उद्भेदन हुआ और आर्म्स एक्ट में अशोक दास को फंसाने वाला और उसकी मंगेतर से शादी कि चाह रखने वाला जितन दास और उसके साथी मुफ्फसिल थाना इलाके के बनियाडीह निवासी डब्लू दास और देवरी थाना क्षेत्र के खाजातोल गांव निवासी मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

तीन दिन पहले पपरवाटांड में हुए इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक दास के पपरवाटांड गांव के गुमटी के समीप देशी कट्टा और तीन जिन्दा कारतूस रखने के लिए जितन दास ने अपने साथी डब्लू दास का सहयोग लिया था, क्योंकि डब्लू दास ने ही जीतन को खाजतोल गांव के मनोज चौधरी से मिलाया, और 25 हजार में पिस्तौल के साथ जिन्दा कारतूस देने को तैयार हुआ.तीनो ने मिलकर अशोक दास के गुमटी के समीप एक बोरे में पिस्तौल रखने के साथ जिन्दा कारतूस रखा, जिसे अशोक दास की बदनामी हो, और उसकी शादी टूट जाएं,लेकिन एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने मामले की जांच गहनता से किया.

शादी तुड़वाने के लिए रची गई थी साजिश

बताते चलें कि अशोक दास की शादी इसी 10 दिसंबर को बनियादीह की एक लड़की से होना है,क्योंकि अशोक दास पपरवाटांड में रहता है तो उसकी शादी बनियाडीह कि एक लड़की से सेट हुआ,लेकिन अशोक दास की मंगेतर से उसी बनियाडीह के भूराही गांव का आरोपी जीतन दास भी शादी करना चाहता था. लिहाजा, इसी कारण जीतन दास ने अशोक दास को फंसाने के लिए उसके गुमटी के समीप अवैध पिस्तौल को रखा.

Tags:Love affairLove story of giridihGiridih policeJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayGiridihGiridih newsGiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.