✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:17:57 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के डुमरी इलाके के सेवाटांड में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार मैक्सिमो टेंपो ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक पर सवार 3 बच्चों सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. वहीं बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.

ससुराल से अपने घर जा रहे थे बाइक सवार

घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि तेलखारा की ओर से एक तेज रफ्तार मैक्सिमा टेंपो डुमरी की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार मैक्सिमो टेंपो और बगल में बने बाउंड्री वॉल के बीच दब गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों बच्चों सहित महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. जबकि घटना स्थल पर बाइक सवार की मौत हो गई थी. आपको बता दें कि बाइक सवार अपने ससुराल लक्ष्मण टुंडा से सुईयाडीह अपने घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया. वहीं मृतक की पहचान शहजाद अंसारी के रूप में हुई है.

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. साथ ही बाइक समेत टेंपो को भी अपने कब्जें में ले लिया है. वहीं टेंपो चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:GiridihTempo hit bike riderbike driver diedon the spotOne woman including3 children seriously injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.