✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरीडीह में उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, धान के गोदाम में अवैध शराब की खेप बरामद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 4:49:23 PM

गिरिडीह(GIRIDIH):अब गिरिडीह में शराब तस्कर धान के गोदाम से नकली और जालनेवा शराब का अवैध कारोबार चला रहे है. मंगलवार को इसका खुलासा डीसी रामनिवास यादव को मिले गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग ने किया. दरअसल, अवैध शराब के कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है. बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत चिताखारो गांव में धान के गोदाम की आड़ में नकली विदेशी शराब बनाने का धंधा चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की.

गोदाम को पूरी तरह फैक्ट्री में बदल दिया गया 

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने देखा कि गोदाम को पूरी तरह फैक्ट्री में बदल दिया गया था, जहां बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार की जा रही थी.टीम ने मौके से आइकॉनिक और रॉयल चैलेंज जैसे ब्रांड के नाम पर तैयार की गई कुल 34 पेटी अवैध शराब बरामद की.इसके अलावा एक ट्रैक्टर भरकर खाली बोतलें और करीब 6 गैलन तैयार नकली शराब भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है.

कार्रवाई के दौरान कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा

हालांकि कार्रवाई के दौरान कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका. छापेमारी के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. इस घटना के सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और लोग भी इस अवैध कारोबार को लेकर हैरान है.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार

Tags:sharab taskrigiridih newsgiridih policedc giridihjharkhand newsjharkhand policeGiridih newsGiridih Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.