✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : प्रिंट रेट से ज्यादा मूल्य में शराब बेच रहे थे दुकानदार, छापेमारी में 3 गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:07:29 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर डुमरा में स्थित विदेशी शराब दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया गया. बताया जा रहा है कि डीसी को गुप्त सूचना मिल रही थी कि अंग्रेजी शराब दुकानों में प्रिंट से ज्यादा मूल्य में शराब बेची जा रही है. जिसके आधार पर उपायुक्त ने एक टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. जहां एसडीएम प्रेमलता मुर्मू के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

दुकान के संचालक गिरफ्तार

इस दौरान एसडीएम ने दो विदेशी अंग्रेजी शराब दुकानों से प्रिंट रेट से ज्यादा रेट पर शराब बेचते हुए पकड़ा गया साथ ही स्टॉक रजिस्टर में भी गड़बड़ी पाई गई. जिसके बाद दोनों विदेशी अंग्रेजी शराब दुकानों को सील कर दिया गया है. वहीं इसकी सूचना उत्पाद विभाग को भी दे दी गई है. जिसके बाद उत्पाद विभाग द्वारा दोनों दुकानों से तीन संचालकों को हिरासत में ले लिया गया है. इसके साथ ही दोनों दुकानों से रजिस्टर्ड को भी जप्त कर लिया गया है. इस छापेमारी में डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह, सहित निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार मौजूद थे.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:GiridihShopkeepers wereselling liquor ata price higherthan the print rateGiridih dc3 arrested in raidsgiridih police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.