✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: फल कारोबारी और उसके स्टॉफ से सात लाख की लूट, दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:43:49 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके में सुनसान सड़क में मंगलवार की देर शाम दो नाकाबोश अपराधी एक फल कारोबारी तबरेज और उसके स्टॉफ से सात लाख लूट कर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार फल कारोबारी तबरेज शहर के व्हिटी बाजार का रहने वाला है. जबकि उसका स्टाफ ताराटांड़ के खुतरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के दौरान अपराधियों ने फल कारोबारी तबरेज और उसके स्टॉफ चंद्रशेखर के साथ जमकर मारपीट भी की. जिसमें तबरेज को सर पर गंभीर रूप से चोट लगा है. सदर अस्पताल में शुरुवाती इलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया तो दूसरी तरफ उसके स्टॉफ चंद्रशेखर को भी मामूली चोट लगा है. घटना देर शाम करीब आठ बजे का बताया जा रहा है.

अपराधी फरार 

जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ कुछ देर बाद वहां जुटी और पचम्बा थाना पुलिस को जानकारी दी. जानकारी के अनुसार तबरेज और अपने स्टाफ के साथ जमुआ, गांवा, तिसरी समेत कई इलाकों से फल दुकानदारों से तगादा वसूल कर गिरिडीह लौट रहा था. इसी दौरान जब तबरेज अपने स्टाफ के साथ बाइक से चितरडीह पहुंचा, तो दो अपराधी दोनों के चलते बाइक को रोकने का प्रयास करते हुए पहले तबरेज के स्टाफ को मारा, जिससे वो गिर गया. इसके बाद दोनों नकाबपोश अपराधियों ने तबरेज को लाठियो से पीटना शुरू कर दिया. जिससे तबरेज के सर पर चोट लगा, और गिर गया. इसके बाद दोनों अपराधी सात लाख से भरे बैग लूट कर फरार हो गए.

रिपोर्ट :दिनेश कुमार

Tags:JharkhandGiridihSeven lakh looted from the fruit trader and his staff

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.