✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में खौफ: डकैतों ने कारोबारी से लूटे जेवर और नगद, फायरिंग से दहशत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 12:47:14 PM

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के हिरोडीह थाना इलाके के जमखोखरो के आनंद पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात बाइक सवार चार अपराधियों ने रविवार देर रात ज्वेलरी दुकानदार पर गोली से हमला कर करीब 15 लाखों के जेवर समेत नगर लूट लिए है.हिरोडीह थाना क्षेत्र के झालूडीह निवासी पुनीत सोनार एवं प्रकाश सोनकार कोदम्बरी स्थित अपनी दुकान वंदना ज्वेलर्स को रोज की तरह बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान जमखोखरो आनंद पब्लिक स्कूल के पास पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया.

 हवाई फायरिंग की भी चर्चा

बताया जाता है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए और करीब पांच राउंड फायरिंग की. इसके बाद वे सीताराम सोनार के पास मौजूद लाखों रुपये के जेवर लूटकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया.घटना की सूचना मिलते ही खोरीमहुआ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जमुआ इंस्पेक्टर ,हिरोडीह थाना प्रभारी घोड्थम्भा ओपी प्रभारी धनवार थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और जांच शुरू कर दी है. 

हीरोडीह थाना ने फायरिंग की पुष्टि नहीं किया है

हालांकि हीरोडीह थाना ने फायरिंग की पुष्टि नहीं किया गया है.वही एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि घटना हुआ है, लेकिन जेवर दुकानदार को डराने के लिए गोली चला है ये फिलहाल नहीं है.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:Giridih jwellery lootkandJwellery lootkandTrending newsViral newsJharkhandJharkhand news todayGiridihGiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.