☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: नक्सली बनकर दुकानदार से मांग रहे थे लेवी, दो अपराधी गिरफ्तार 

गिरिडीह: नक्सली बनकर दुकानदार से मांग रहे थे लेवी, दो अपराधी गिरफ्तार 

गिरिडीह(GIRIDIH): नक्सलियों के नाम पर दवा दुकानदार से लेवी की मांग करने वाले दो अपराधियों को गिरिडीह के देवरी थाना पुलिस ने कर्नाटन और भेलवाघाटी से दबोचने में सफलता पायी है. गिरफ्तार अपराधियों में बिहार के जमुई झाझा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी मोहम्मद सिराज अंसारी और भेलवाघाटी के रमणीटांड गांव निवासी इरफान अंसारी शामिल है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक बाईक के साथ दो मोबाइल और अलग-अलग कंपनियों के सीम कार्ड भी बरामद किया है.

ये है मामला

पुलिस अब इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है. लेकिन इन दोनों अपराधियों ने देवरी के मनकडीहा गांव निवासी और दवा दुकानदार लक्ष्मण दास से बीते 26 दिसबंर को नक्सली बनकर फोन किया और लेवी के रुप में दो लाख की मांग करने लगे. दोनों अपराधियों ने दवा दुकानदार लक्ष्मण दास को फोन कर कहा कि वो दोनों जमुई के नक्सली है और जिंदा रहना है तो दो लाख पहुंचा दो, नहीं तो हत्या हो जाएगा. दोनों के कॉल आने के बाद दवा दुकानदार लक्ष्मण दास ने मामले की जानकारी देवरी थाना पुलिस को दी. तो देवरी पुलिस मामले की जांच में जुटी और कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस किया. जिसमें दोनों की पहचान सिराज और इरफान के रुप में किया गया. इसमें एक अपराधी सिराज का लोकेशन देवरी पुलिस को कर्नाटक में मिला, जबकि दुसरे का लोकेशन भेलवाघाटी में. इसके बाद दोनों को देवरी थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने गिरफ्तार किया और इनके द्वारा इस्तेमाल में लाएं जाने वाले बाईक के साथ दो मोबाइल और सीम कार्ड को भी बरामद करने में सफल रहे.

रिपोर्टः दिनेश, गिरिडीह

Published at:04 Jan 2023 08:25 PM (IST)
Tags:Giridihposing as naxalitestwo criminals arrestedNAXALINAXALITESTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.