✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, दो अपहृत नाबालिग किशोरियां सुरक्षित बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 28, 2026, 3:58:28 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र से अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को तिसरी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मामले की जानकारी देते हुए खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 23 जनवरी को नाबालिग किशोरियों के पिता ने तिसरी थाना में अपहरण को लेकर लिखित आवेदन दिया था. आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल थे.

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. जांच के क्रम में पुलिस बंगाल के हल्दिया तक पहुंची. इसी दौरान डुमरी टोल टैक्स के समीप एक ट्रक चालक अमित कुमार से पूछताछ की गई. कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपहरण के मुख्य आरोपी छोटे लाल के बारे में जानकारी दी.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों नाबालिग किशोरियों को सुरक्षित बरामद कर तिसरी थाना लाया. इसके साथ ही फर्रुखाबाद के रोकरी गांव निवासी छोटे लाल और पटियाली के नगला गांव निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और एक ट्रक को भी जब्त किया है. ट्रक का पंजीकरण नंबर NL01AH-4253 है, जिसमें प्लास्टिक दाना लदा हुआ था. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है और परिजनों ने नाबालिगों की सुरक्षित बरामदगी पर संतोष जताया है.

रिपोर्ट : दिनेश रजक

Tags:giridihgiridih newsgiridih news updatelatest newsnews updategiridih policegiridih police in actiongiridih police big action

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.