✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गांडेय थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:06:56 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के बैरगी गांव के पास छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए.

मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली थी कि गिरिडीह–गांडेय रोड किनारे बैरगी गांव के आसपास कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए ठगी की गतिविधियों में शामिल हैं. सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खों के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया.

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजीद अंसारी (22 वर्ष) और नजाउल अंसारी (23 वर्ष) दोनों ग्राम दाब, थाना गांडेय तथा चंदन कुमार मंडल (20 वर्ष), ग्राम जोरासिमर, थाना अहिल्यापुर के रूप में की गई है.

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एयरटेल पेमेंट बैंक के ग्राहकों को बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते थे और ओटीपी लेकर उनके खातों से पैसे ठगते थे. पुलिस के अनुसार, दो अन्य आरोपी मो. आलम अंसारी और फारमुल अंसारी, दोनों ग्राम महजोरी ढाब निवासी मौके से फरार हो गए. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड भी जब्त किए हैं. इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 36/2025, दिनांक 03 नवंबर 2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट : दिनेश रजक

Tags:news updatejharkhand newslatest newsbig newsjharkhand ki khabarGiridihGiridih newsGiridih cyber crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.