✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

24 घंटे में विजय यादव हत्याकांड का गिरिडीह पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और गाड़ी समेत कई समान बरामद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:34:44 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): तिसरी के सिंघो गांव निवासी विजय यादव हत्याकांड का खुलासा गिरिडीह पुलिस ने 24 घंटे में कर लिया.  वही शुक्रवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के साथ तिसरी थाना प्रभारी ने प्रेसवार्ता किया और बताया कि मृतक विजय यादव हत्याकांड को उसके गांव के आरोपियों ने अंजाम दिया है. फिलहाल चार आरोपी गिरफ्तार है. जिसमें सिंघो गांव निवासी बाबूचंद यादव, पवन यादव, अरुण शर्मा और मनोज यादव शामिल हैं. लेकिन हत्याकांड के कुछ ओर आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. एसपी ने बताया कि इन चारों आरोपियों के साथ कुछ और आरोपियों ने विजय यादव की हत्या एक पुराने रंजिश में अंजाम दिया था. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हुआ कि मृतक के साथ उसके कत्ल के आरोपियों के बीच किस बात को लेकर रंजिश चल रहा था. 

हत्या में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद

वही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल होने वाले कई समानों को भी बरामद किया है. इसमें एक बॉलरों पिकअप भी शामिल है. जिसमें आरोपियों ने मृतक का अपहरण कर जमुई के सिमुलतल्ला ले गए थे. जहां आरोपियों ने विजय को धारदार हथियार फरसा से वारकर उसका हत्या किया था. तिसरी पुलिस ने फरसा के साथ आरी और सारे आरोपियों का मोबाइल फोन और तार, बेल्ट, गमछा मृतक  के कपड़े के साथ हत्या के दौरान आरोपियों ने जिस कपड़े को पहनकर विजय की हत्या किया उसे भी बरामद कर लिया गया. इतना ही नहीं आरोपी किसी तरह से एविडेंस के अभाव में रिहा नहीं हो, इसके लिए पुलिस ने जमुई के सिमुलतल्ला के पुल के समीप से मिट्टी भी जब्त किया है. जहां बेदर्दी के साथ विजय की हत्या धारदार हथियार और गमछा से हाथ बांधकर और तार से गला दबाने के बाद फरसा से वार किया गया था.

वैसे गुरुवार को शव मिलने के बाद एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और जमुई के झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के साथ कई थाना की पुलिस सक्रिय हुई. टेक्निकल बिंदुओं पर जांच शुरु हुआ और टेक्निकल बिंदुओं का सहारा लेकर हत्याकांड के आरोपियों तक पुलिस पहुंच पाई.

Tags:Jharkhand newsGiridih newsGiridih policeVijay Yadav murder caseGiridih police solved Vijay Yadav murder caseCrimeMurder in Giridih

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.