✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह पुलिस ने पंजाब से आए 70 लाख का ब्रांडेड शराब किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:21:11 PM

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, और पंजाब से आये 70 लाख के ब्रांडेड कंपनी के शराब से लोड ट्रक को गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी की पुलिस ने जब्त किया है.आपको बताये कि ट्रक में 631 पेटी शराब लोड था और पंजाब से घोड़थंबा इलाके के ईटाचांच मोड में एक अर्धनिर्मित मकान के समीप खड़ा था. और उसी मकान में डंप हो रहा था. इस दौरान ओपी पुलिस ने ट्रक से दो ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है., और आगे की जांच में जुट गई है.

पढ़ें पूछताछ में शराब तस्करों ने क्या बताया

 पुलिस ने जब गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ किया, तो के तस्करों ने बताया कि वो पंजाब के तरण तारन के व्लाचक थाना इलाके के 95 हाउस के रहने वाले जसवीर सिंह और पंजाब के ही अमृतसर के रानागार्डन इलाके के रहने वाले सरदार हरदेव सिंह है.दोनों को पंजाब से घोड़थंबा इलाके में 70 लाख के अवैध शराब से लोड 631 पेटी शराब को पहुंचाने को कहा गया था, और वो शराब लोड ट्रक को रविवार को लेकर गिरिडीह पहुंचे. जहां इस अर्धनिर्मित मकान में डंप किया जा रहा था, लेकिन शराब के इस स्टॉक का मालिक कौन है और इस  मकान में किसके इशारे में डंप होना था.इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं मिली है.

पढ़ें मामले पर एसडीपीओ ने क्या कहा

 इधर एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसपी डॉक्टर विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घोड़थंबा पुलिस ने एसडीपीओ के नेतृत्व में कार्रवाई किया और शराब के इस बड़े अवैध स्टॉक को जब्त किया.एसडीपीओ की माने तो शराब के इस अवैध स्टॉक को फेस्टिवल और आगामी चुनाव को देखते हुए मंगाया गया था लेकिन इसे पहले ही एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली। वही अब पुलिस जांच में जुटी हुई है कि अवैध शराब का स्टॉक का किसका है और गिरिडीह किसने मंगाया था.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार

Tags:branded liquorGiridih police seized branded liquorliquior smugglers arrested in giridihtrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaygiridihgiridih newsgiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.