✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह पुलिस ने डॉक्टर के बेटे के अपहरण केस का किया खुलासा, मामले में 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:03:41 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह एसपी की तत्परता से 13 जून 2024 की शाम देवरी थाना क्षेत्र के चतरो से अपराधियो द्वारा अपरहण किये गए चतरो निवासी डॉक्टर लक्ष्मण दास के पुत्र पवन दास को  महज 12 के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया,तो वही पुलिस अपने सूत्रों के आधार पर इस घटना को अंजाम देने वाले 6 अपहरण कर्ताओं को गिरिडीह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. साथ ही साथ इन अपराधियों के पास से अपहरण में प्रयुक्त एक ओमनी वन एक देशी पिस्तौल तीन जिंदा गोली चार मोटरसाइकिल 6 मोबाइल सेट सहित अन्य सामान को भी बरामद किया है.

पुलिस ने इन अपराधियों को किया है गिरफ्तार

इस संबंध में गिरिडीह एसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि इस अपहरण कांड की घटना को अंजाम देने में महेश कुमार वर्मा सद्दाम अंसारी, राजू कुमार वर्मा, मोहम्मद मुजफ्फर, संजय पासवान एवं संजय राम का हाथ है, जो गिरिडीह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से संबंध रखते हैं. बताया कि अपराधी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है.

लूटी गई मारुति ओमनी वैन से ही इन अपराधियों ने इस घटना को दिया था अंजाम 

दिलचस्प बात यह है कि इन अपराधियों द्वारा इस घटना को जिस ओमनी वैन से घटना को अंजाम दिया गया था, वह ओमनी वैन 4 जून 2024 को जिले के पाचंबा थाना क्षेत्र से लूटी गई थी. प्रेस वार्ता में गिरिडीह एसपी दीपक कुमार ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी अपराधियों पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज है.

टीम में ये थे शामिल 

प्रेस वार्ता के दौरान गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि इस घटना के तहत तक पहुंचाने एवं अपराधियों को गिरफ्तार करने में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह जमुआ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार,गावां इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, टाउन थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद पाचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार नवदिया ओपी प्रभारी दीपक कुमार हीरो दी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवम जिला पुलिस  बल के जवान शामिल थे.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:kidnapping casekidnapping case giridihkidnapping case of doctors sonGiridih policeGiridih police exposed the kidnapping caseCrimeCrime in jharkhandCrime in giridihCrime news jharkhandCriminal arrested in jharkhandCrime news giridihJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayGiridihGiridih newsGiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.