✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: SBI का जाली लिंक बनाकर करते थे ठगी, पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दबोचा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:22:07 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह पुलिस की ओर से लगातार साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अभियान जारी है. जिसके कारण  पुलिस को साइबर अपराधियों को जेल भेजने में लगातार सफलता मिल रही है. ऐसी ही सफलता गिरिडीह पुलिस को आज मिली है. जिसमें गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर छपेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया है.

पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दौड़ा कर पकड़ा

पुलिस को सूचना मिली थी कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कुछ साइबर अपराधी एसबीआई के जाली वेबसाइट बनाकर लोगों के पास लिंक भेज कर ठगी का काम कर रहे हैं.जिसके बाद  साइबर डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठन करते हुए छापेमारी अभियान शुरू की गई.जहां ताराटांड़ से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली.हालांकि पुलिस को देखते ही तीनों भागने की कोशिश करने लगे,, लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया.

अपराधियों के पास से तीन मोबाइल सेट, 18 सिम की बरामदगी 

इस बात की सूचना गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी.  और बताया कि यह तीनों साइबर अपराधियों के मोबाइल से मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर माना जा रहा है कि इनलोगो ने बहुत लोगों से लूट की है. इन तीनों साइबर अपराधियों के पास से तीन मोबाइल सेट और 18 सिम की बरामदगी की गई है. बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध आगे और भी कार्रवाई जारी है.

रिपोर्ट- दिनेश कुमार

Tags:cyber fraudcyber fraud in jharkhandcyber crime in jharkhandcyber crime in giridihcyber criminals arrestedgiridih newsgiridih news todayjharkhand newsjharkhand news todaygiridih policethree cyber criminals arrestedfake link of SBIcyber crime in india

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.