✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: रामगढ़ उपचुनाव जीत के बाद एनडीए गठबंधन ने निकाला जुलूस, एक साथ मनाई गई होली और दिवाली

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:17:33 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): रामगढ़ में हुए उपचुनाव का परिणाम आते ही डुमरी में एनडीए गठबंधन ने विजयी जुलूस निकाला, जहां एक साथ होली और दिपावली मनाई गई. इस दौरान लोगों के बीच मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी गई. तीन राज्यों समेत रामगढ़ में एनडीए गठबंधन को मिले बंपर जीत ने भाजपा को इतराने और झूमा दिया. फलस्वरूप  गिरिडीह भाजपा और आजसू ने गुरुवार को गिरिडीह शहर समेत डुमरी, पीरटांड़, बिरनी, देवरी, गांडेय, सहित जिले सभी प्रखंडों में  में  विजय जुलूस निकाला गया.

ये लोग रहे शामिल

विजय जुलूस का नेतृत्व भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया तो वहीं डुमरी में आजसू के यशोदा देवी, छक्कन महतो, दुलचंद महतो, सतीश कुमार, जिला परिषद् सुनीता देवी, जिला परिषद्  प्रदीप मंडल  के अलावे भाजपा के प्रशांत जायसवाल, जीवधन महतो, सुरेंद्र साहू, जदयू के डुमरचन्द महतो  सहित एनडीए घटक दल के नेताओ ने जम कर आतिशबाजी  की. विजय जुलूस में  प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, भाजपा नेता विनय सिंह, रंजन सिन्हा, यदुनंदन पाठक, संजीत सिंह पप्पू, नवीन सिन्हा, सुभाष चन्द्र सिन्हा, सुरेश मंडल, महेश राम, आजसू नेता गुड्डु यादव, आजसू महिला मोर्चा की नेत्री प्रियंका शर्मा समेत भाजपा और आजसू के काफी संख्या में नेताओं का जुटान झंडा मैदान में हुआ, जहां से दोनों दलों के नेता गाजे-बाजे के साथ हाथों में झंडा लिए निकले और शहर भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंचे.

मौके पर भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि रामगढ़ की जीत के बाद हेमंत सरकार के जाने की उल्टी गिनती भी शुरु हो चुकी है, क्योंकि झूठ के बुनियाद पर यह सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:GiridihGiridih NEWSnda victorynda victory in ramgarhnda win ramgarh byelection

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.