✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के अनिश्चितकालीन धरना को गिरिडीह विधायक सुदीव्य सोनू तुड़वाएंगे, जानिए क्या है पूरा मामला 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:26:05 AM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में राजभवन के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पिछले 12 दिनों से राज्य के सभी जिलों से पहुंचकर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं. शुक्रवार को रांची में प्रदर्शन कर रहे झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के उपाध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने "THE NEWS POST" से बताया कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि गिरिडीह विधायक सुदीव्य सोनू धरना स्थल पहुंच कर धरना-प्रदर्शन तुड़वाएंगे. वो 4:30 बजे आएंगे. बता दें कि पिछले 12 दिनों से लगातार धूप, बरसात, गर्मी को झेलते हुएआंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं 9 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रही थीं. नारेबाजी के साथ अपनी मांगों को रख रही थीं.

दिन -रात 12 दिनों से जारी है धरना 

इनमें कई जिलों से पहुंची करीब 5000 से भी अधिक आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका मौजूद हैं. ये अपनी 9 सूत्री मांगों को पूरा करवाने रांची पहुंची थीं. इनका कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया तो धरना अनिश्चितकालीन  में तब्दील हो जाएगा.

हम भी जब चाहेंगे तो सरकार  को गद्दी से उतार सकते हैं: उपाध्यक्ष 

धरना की अध्यक्षता कर रही वीना सिन्हा ने कहा था की हमने हेमंत सोरेन को भाई मानकर राखी बांधा है.  भाई ने कहा था कि जब मैं गद्दी पर आऊंगा तो आप सब की मांगों को पूरा करुंगा. आज वो मुख्यमंत्री हैं. लेकिन भाई अपना धर्म नहीं निभा रहे हैं, तो हमें भी अपना धर्म निभाने आता है ,हम भी जब चाहेंगे तो सरकार  को गद्दी से उतार सकते हैं.

अभी तक नहीं मिला है स्थायीकरण 

मौके पर बालमुकुंद सिन्हा का कहना था कि सरकार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका से चुनाव के दौरान बीएलओ बनाकर ड्यूटी लेती हैं. सरकारी नौकरी का हर काम करवाती है. लेकिन हमें स्थायीकरण अभी तक नहीं मिला है. सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा करे अन्यथा हम उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. सरकार को गद्दी पर बैठाने को के लिए हम लोग जब सक्षम है, तो गद्दी से उतारने भी हमें आता है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.