✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Giridih Lok Sabha seat:गिरिडीह की पिच पर मथुरा महतो आजमायेंगे अपना राजनीतिक भाग्य! लेकिन गिरिडीह पर फतह होगी बड़ी चुनौती,पढ़ें विस्तार से

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:01:46 AM

धनबाद(DHANBAD):चर्चा तेज है कि गिरिडीह लोकसभा सीट से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार के रूप में टुंडी विधायक मथुरा महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से चुनाव लड़ सकते हैं .अगर गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा महतो चुनाव लड़ते हैं तो यह उनका पहला लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुभव होगा. सूत्र बताते हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी ने उनके नाम पर सहमति जाता दी है .एक-दो दिन में नाम की घोषणा हो भी सकती है.झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह लोकसभा सीट को लेकर पिछले काफी दिनों से मंथन कर रहा था. जगरनाथ महतो के निधन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा को गिरिडीह लोकसभा सीट से एक मजबूत कुर्मी उम्मीदवार की तलाश थी. हालांकि इस सीट के दावेदार सिर्फ मथुरा महतो ही नहीं है. गिरिडीह के विधायक और गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो भी गिरिडीह लोकसभा सीट के दावेदार हैं.   

केंद्रीय नेतृत्व ने मथुरा महतो पर भरोसा जताने का निर्णय ले लिया है

 सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मथुरा महतो पर भरोसा जताने का निर्णय ले लिया है. इसकी सहमति शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने भी दे दी है .लगातार दो लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी रहे टाइगर  जगरनाथ महतो के निधन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के सामने एक मजबूत कैंडिडेट चुनने की चुनौती है. इस चुनौती के लिए कई स्तर पर मंथन किया गया और मथुरा महतो के नाम पर लगभग सहमति बन गई है. मथुरा महतो 2005 ,2009 और 2019 में टुंडी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर विधायक बने हैं. मथुरा महतो यदि गिरिडीह से चुनाव लड़ते हैं तो चुनाव दिलचस्प हो सकता है. क्योंकि इस सीट पर कुर्मी नेताओं के बीच मुकाबला होगा.   

देखना है कांग्रेस की ओर से आगे क्या फैसला लिया जाता है

 गिरिडीह लोकसभा सीट एनडीए ने लगभग आजसू के खाते में दे दिया है. हो सकता है कि आजसू के टिकट पर गिरिडीह से वर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ही चुनाव लड़े. ऐसे में चंद्र प्रकाश चौधरी के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा को एक मजबूत कैंडिडेट देने की चुनौती थी. लगता है कि अब उसका रास्ता ढूंढ लिया गया है. धनबाद का बाघमारा और टुंडी दो विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह लोकसभा में पड़ते हैं .टुंडी से तो मथुरा महतो फिलहाल विधायक हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़े नेता माने जाते हैं.  वैसे 2019 के चुनाव में आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी को 6,48,277 वोट मिले थे जबकि जगरनाथ महतो को 3,99,930 मत प्राप्त हुए थे.  वैसे कांग्रेस में भी मंथन जारी है .कांग्रेस के झारखंड प्रभारी   जगह-जगह बैठक कर लोगों की राय जान रहे हैं. देखना है कांग्रेस की ओर से आगे क्या फैसला लिया जाता है.  

 रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:Giridih Lok Sabha seatLok Sabha seat jharkhandLok Sabha electionslok sabha elections 2024lok sabha elections 2024 jharkhandMathura MahatoGiridih Lok Sabha seat candiadate mathura mahatoGiridihMathura Mahato will try his political luck on the pitch of GiridihBut conquering Giridih will be a big challengejmmcongressindia alienecejharkhand political newsjharkhand political news updatejharkhand political news update todayjharkhandjharkhand politisc newsjharkhand newsjharkhand news todaygiridih newsgiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.