✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : इंटर की छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे से झूलता मिला शव 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:51:32 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां इंटर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा के बारे में बताया जा रहा है कि वो शहर के सिहोडीह में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रही थी. घटना के दिन काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलने पर अगल-बगल के पड़ोसियों दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि छात्रा फंदे में झूल रही है. किसी तरह लोगो ने फंदे से छात्रा को उतारा और पुलिस को सूचना दी. 

मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेते हुए मृतका के परिजनों को सूचना दी. मृतका की पहचान जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के कुत्री गांव निवासी युगल रजक की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है.

 रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Tags:Giridihstudent committed suicidejharkhand crimejharkhand newsjharkhand updatejharkhand latest newsgiridih policethe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.