✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: धारा 144 के बाद भी आंदोलनकारी किसान मंच ने किया रोड जाम,जानें एसडीएम ने कैसे हालात पर पाया काबू

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:10:01 PM

गिरिडीह(GIRIDIH):उपचुनाव को लेकर 144 लागू होने के बाद भी मंगलवार को गिरिडीह किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने अचानक शहर के टावर चौक को जाम कर दिया, और बीच रोड में बैठकर नारेबाजी करने लगे. जबकि उसी वक्त राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार गिरिडीह दौरा था. लिहाजा, रोड जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम विषालदीप खलको, डीएसपी संजय राणा और एसडीपीओ अनिल सिंह के हाथ पांव फूल गए. 

144 के बाद भी आंदोलनकारी किसान मंच ने किया रोड जाम

जिसके बाद तीनों अधिकारी इस दौरान किसान मंच के कार्यकर्ता से वार्ता के लिए पहुंचे, और रोड जाम हटाने की अपील किया. लेकिन आंदोलनकारी किसान मंच के कार्यकर्ता की मांग थी, कि छेड़खानी के आरोप में जेल भेजे हुए दीपक गोस्वामी को तुरंत जेल से रिहा करे. हलांकी रोड जाम करनेवाले आंदोलनकारी की कई  और भी मांग थी.जिसमे खतियान का नकल किसानों को उपलब्ध कराने और किसानों के जमीन को तुरंत ऑनलाइन कराने समेत अन्य मांग रखा. 

जानें एसडीएम ने कैसे हालात पर पाया काबू

इस दौरान एसडीएम ने रोड जाम करने वाले आंदोलनकारीयो को काफी समझाया, तो सभी रोड जाम से हटकर एसडीएम कार्यालय वार्ता के लिए पहुंचे. जहां चुनाव के बाद मामले में राहत देने का भरोसा अधिकारियों ने दिया.

रिपोर्ट- दिनेश कुमार

Tags:jharkhandgiridihKisan Manch blocked the roadSection 144

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.