✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महापर्व रामनवमी पर जय श्री राम के जयकारे से गूंजा गिरिडीह, सड़कों पर उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:09:52 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): अद्भुत खेल पारंपरिक अस्त्र शस्त्रों के साथ विहंगम दृश्य गुरुवार की सुबह गिरिडीह के सड़कों पर दिखा. जब शौर्य पराक्रम और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी की शान से पूरा जिला जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा. रामनवमी के भजनों से एक एक गली और चौक चौराहा गूंज रहा था. डंके की आवाज राम भक्तो का जोश बढ़ा रहा था. तो दूसरी तरफ बड़े बड़े महावीरी ध्वज थामे खिलाड़ियों की भीड़ जय श्री राम के जयकारे के साथ शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे. हर ओर महावीरी ध्वज ही लहरा रहे थे. रामभक्तों का यह जोश और उत्साह सालों बाद सड़कों पर देखने को मिला. पारंपरिक अस्त्र शस्त्र के प्रदर्शन के साथ लाठियों का अद्भुत खेल दिखाते युवा खिलाड़ियों के जुनून को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उत्साह बढ़ा रहे थे. अहले सुबह तीन बजे से ही महापर्व के भजन उठो जागो, है बजरंगबली, दुखियों का दुखड़ा दुख करो, संकट मोचन कहलाओ तुम, है मर्यादा पुरुषोत्तम बोलो तुमने मर्यादा क्यों तोड़ दी.... जैसे भजन और डंके की आवाज ने राम भक्तो की नींद तोड़ा, और लाठियों के साथ पारंपरिक अस्त्र शस्त्रों के साथ खिलाड़ी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने सड़क पर निकले.  

सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम 

इसके बाद शुरू हुआ दौर शौर्य पराक्रम के प्रदर्शन का. इस दौरान सुरक्षा को लेकर एसपी अमित रेनू अहले सुबह पेट्रोलिंग करते दिखे. तो उनके साथ सदर एसडीएम विषालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों के साथ शहर के चप्पे चप्पे पर तैनात थे. जबकि ग्रामीण इलाकों पर एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान अर्धसैनिक बलों के साथ नजर बनाए हुए थे. वहीं ड्रोन से जिला मुख्यालय के हर सेंसेटिव और अतिसंवेदनशील इलाकों पर नजर रखा जा रहा था.

डंके की आवाज और महावीरी ध्वज लिए रामभक्तों की भीड़ ने दिखाया अपना शौर्य पराक्रम

अलग अलग इलाके से करीब 50 से अधिक अखाड़ा समितियों के नेतृत्व में खिलाड़ियों की लाखों भीड़ लाठी और अस्त्र शस्त्र लिए कई चौक चौराहे में जुटे. और एक साथ सभी जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए बड़ा चौक पहुंचे. जहां विश्व हिंदू परिषद के मंच पर मौजूद भाजपा नेता दिनेश यादव, हिंदू परिषद के शिवपूजन कुमार, सुभम झा, गुड्डू यादव, रितेश पांडेय  समेत कई पदाधिकारी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे. तो दूसरी तरफ मारवाड़ी युवा मंच के मंच से खिलाड़ियों की सेवा शरबत पिलाकर और जख्मी खिलाड़ियों का मरहम पट्टी कर किया जा रहा था. वही माहुरी युवक समिति के वर्कर भी सेवा भाव में जुटे हुए थे. शहर और ग्रामीण इलाकों से करीब 50 से अधिक अखाड़ा समितियों के खिलाड़ी जब बड़ा चौक पहुंचे और अपने शौर्य पराक्रम का प्रदर्शन शुरू किया तो रामभक्तों के जोश से पूरा बड़ा चौक समेत शहर के कई इलाकों में जनसैलाब उमड़ पड़ा. चारों तरफ राम भजनों की धुन के साथ डंके की आवाज के बीच खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे थे,  और जय श्री राम के साथ माता सीता और संकट मोचन हनुमान का जयकारा लगा रहे थे. इस दौरान लाखों रामभक्तों की भीड़ से पूरा बड़ा चौक समेत पूरा शहर भरा पड़ा था. पांव रखने तक का जगह लोगों को नहीं मिला. 

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Tags:jharkhandgiridihMahaparva RamnavamiJai Shri Ram

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.