✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: पीएचईडी के ठेकेदारों के खिलाफ जलसहियाओ का प्रदर्शन, पीएचईडी वन कार्यालय का किया घेराव

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:00:32 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): जलसहियाओं ने शनिवार को गिरिडीह के पीएचईडी वन कार्यालय का घेराव किया. पीएचईडी के ठेकेदारों के खिलाफ जलसहियाओ का आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन रहा. काफी संख्या में जिले भर की जलसहिया जुटी. धरना प्रदर्शन में जलसहिया संघ की जिला अध्यक्ष सितारा प्रवीण के नेतृत्व में इस दौरान जलसहियाओ ने जमकर पीएचईडी के अधिकारियो और ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की.

पीएचईडी के अधिकारी और ठेकेदार के कारण योजना हो रहा फेल

अधिकारियों और ठेकेदारों पर आरोप लगाते हुए जलसहियाओं ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम अगर जिले में फेल हो रहा है तो इसका कारण पीएचईडी के अधिकारी और ठेकेदार हैं सिर्फ. क्योंकि दोनों की मिलीभगत से एस्टीमेट से भी कम बोरिंग योजना स्थल में हो रहा है. योजनाओं के चयन में अधिकारी और ठेकेदार मिलकर गड़बड़ी कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रही जलसहियाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएचईडी के अधिकारी अब ठेकेदारों के इशारे पर कार्य कर रहे हैं. लिहाजा, इसका परिणाम इलाके के लोगों से भुगतना पड़ रहा है. ठेकेदारों को गलत करने का संकेत अधिकारयों से ही मिल रहा है. इधर प्रदर्शन में दिव्या देवी समेत कई जलसहिया शामिल हुई.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह  

Tags:GiridihDemonstration of JalsahiyasJalsahiyas against PHED contractorssiege of PHED forest officeGIRIDIH NEWSJHARKHAND NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.