✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: विवाहिता का फंदे से झूलता मिला शव,हत्या या आत्म हत्या,जांच में जुटी पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 3:49:00 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): जिले से  एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. लोकाय थाना क्षेत्र के मानपुर कहुवाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

मृतका की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है. वह गावां प्रखंड की रहने वाली थीं और उनकी शादी वर्ष 2022 में तिसरी प्रखंड के मानपुर कहुवाई निवासी महेश राय से हुई थी. बताया जा रहा है कि अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है.

इस मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि सरिता देवी गर्भवती थीं. वहीं, मृतका की मां ने इस घटना को आत्महत्या मानने से साफ इनकार किया है. उन्होंने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. इस दुखद घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है. सरिता देवी अपने पीछे एक साल की मासूम बच्ची को छोड़ गई हैं.

घटना की सूचना मिलते ही लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार और थानसिंहडीह थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

Tags:Giridih woman death caseGiridihSuspicious death of married womanGiridih suicide caseMarried woman death investigationcrime news Giridihpolice investigation caseWoman suicideCRIME NEWSJHARKHAND

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.