☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : खंडोली डैम में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

गिरिडीह : खंडोली डैम में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के 22 वर्षीय युवक जसीम चिस्ती का शव शुक्रवार की सुबह खंडोली डैम में तैरता हुआ मिला. शुक्रवार की अहले सुबह करीब पांच बजे जसीम चिस्ती का शव डैम में तैरता हुआ देखा गया. सुबह जॉगिंग और स्विमिंग के लिए डैम की तरफ गए लोगों की नजर युवक के तैरते हुए शव पर पड़ी. इसके बाद मामले की जानकारी बैंगाबाद थाना पुलिस को दी गई. सूचना पर बैंगाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृत युवक जसीम के शव को डैम से बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया. हालांकि युवक के मुंह से खून निकलता देख लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं. लेकिन मामला हत्या का है या आत्महत्या का, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.

चार दिनों से लापता था युवक

इस बीच घटना की जानकारी मिलने ही मृतक के परिजन भी खंडोली डैम पहुंचे. परिजनों ने बताया कि युवक पिछले चार दिनों से लापता था. साथ ही मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई करनी की मांग की है. वहां पुलिस  शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई. जानकारी के अनुसार मृत युवक जसीम पचम्बा के बोडो निवासी वसीम चिसती का बेटा था. और क्लास 12 वी का छात्र था. 

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Published at:27 Jan 2023 03:25 PM (IST)
Tags:Khandoli Damgiridihgiridih newsjharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.