✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: फंदे से झूलता मिला युवा दंपति का शव, जांच में जुटी पुलिस  

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:15:14 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के धुरगडगी गांव में एक वीभत्स घटना घटी. पुलिस ने यहां से पति-पत्नी दोनों का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया. घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने सोमवार देर रात शव बरादन किया. जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा.

अनहोनी की आशंका

बता दें कि दंपति के पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई. तो उन्होंने दंपति का दरवाजा खटखटाया. काफी देर तक दरवाजा नहीम खुलने पर उन्होंने यह जानकारी पंचायत के मुखिया को दी.  मुखिया ने घटना की सूचना जमुआ थाना पुलिस को दी. तो थाना प्रभारी पप्पू भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.

नहीं मिला कोई  सुसाइड नोट

मृतक दंपति का नाम 25 वर्षीय संतोष और 22 वर्षीय सुरभि था. गांव में हुए इस वीभत्स घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है. लेकिन दोनों का शव एक ही फंदे से घर के कमरे में झूलता हुआ मिला. फिलहाल ये स्पस्ट नहीं हुआ है कि युवा दंपति ने फांसी लगाकर सुसाईड किया या फिर उनकी हत्या की गई. पुलिस पूरे मामले की जांच हर एंगल से कर रही है. जानकारी के अनुसार घटना के वक्त घर में सिर्फ माता-पिता ही मौजूद थे. वहीं दंपति के पास से कोई सुसाईड नोट भी नहीं मिला है. लिहाजा, मामले को लेकर धुरगडगी में कई तरह की चर्चा है. पुलिस अब दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रकिया में जुटी हुई थी. मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए बाद ही घटना के बारे में पता चल पाएगा.

रिपोर्टः दिनेश , गिरिडीह

Tags:giridihgiridih murdergiridih police superintendentayesha suicide casegiridih village head murdergiridhayesha sucide videocouple suicide in giridihgiridih policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.