☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

गिरिडीह: पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

गिरिडीह (GIRIDIH) :  गिरिडीह में एक युवक का शव पहाड़ के पेड़ पर लटका मिला. शव मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई. मृतक की पहचान सिंगो गांव निवासी नुनुलाल शर्मा के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बीते 17 फरबरी से ही मृतक लापता था. जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. पुलिस ने लापता युवक की तलाशा भी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. वही एक महीना बाद युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है.

लोगों ने किया रोड जाम

इस घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है. ग्रामीणों ने गांवा और तिसरी थाना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहें है. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने  विधायक बाबूलाल मरांडी के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए मेन रोड को जाम कर दिया है.  युवक की मौत कैसे हुई, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है. पेड़ के नीचे मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद मामला हत्या से जुड़े होने का संदेह पैदा कर रहा है. दोनो थानों की पुलिस जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट:दिनेश कुमार

Published at:23 Mar 2023 05:24 PM (IST)
Tags:GiridihDead bodymissing youthvillagers block roadTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.