☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : स्कूल से घर जाने के दौरान नदी में फंसे दो बच्चे, सीआरपीएफ ने बचाई जान

गिरिडीह :  स्कूल से घर जाने के दौरान नदी में फंसे दो बच्चे, सीआरपीएफ ने बचाई जान

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पर्वतपुर सीआरपीएफ कैम्प के जवानों ने नदी में फसे दो स्कूली बच्चों की जान बचाई. दरअसल दोनों बच्चे स्कूल से घर जाने के दौरान नदी में फंस गए थे. फिलहाल दोनों बच्चों को सुरक्षित नदी ने निकाल लिया गया है. वहीं दूसरी ओऱ बच्चों को नदी से सुरक्षित निकालने के बाद बच्चों के अभिभावक सहित ग्रामीणों ने सीआरपीएफ की टीम को धन्यवाद दिया.

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर से इस क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी.  इसी बीच पीरटांड़ से पढ़कर दो स्कूली बच्चे अपने घर लौट रहे थे.  इसी बीच रास्ते मे  पारसनाथ पहाड़ से निकलने वाला सीता नाला में बाढ़ आ गया, जिसमें दोनों बच्चें फंस गए. लेकिन बच्चों ने समझदारी  दिखाते हुए नाले के बीच पड़ने वाले एक बड़े चट्टान में बैठ गए. जिसके बाद अन्य राहगीरों की नजर जब इन बच्चों  में पडी  तो बच्चों ने मदद की गुहार लगाई. तब ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए पर्वत पर स्थित सीआरपीएफ कैम्प के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही सीआरपीएप जवान की टीम ने उक्त स्थान पर फंसे दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Published at:30 Sep 2023 08:51 PM (IST)
Tags:CRPF saved the lives of two children trapped in the rivergiridih newsjharkhand newsgiridih crpf campgiridih trending news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.