✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Giridih Breaking:पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे  गंभीर रुप से घायल, पढ़ें हादसे की वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 7, 2024,
Updated: 4:19 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां पिकनिक मनाने जा रहे हैं स्कूली बच्चों से भरी बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. जिससे अफरा तफरी मच गई. वहीं हादसे में सभी बच्चे बाल बाल बच गये, लेकिन तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये.

स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बस से निकाला गया बाहर

आपको बताये कि ये पूरी घटना गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के पुरानी गड़ियां गांव के पास घटी है.वहीं घटना की सूचना पर देवरी पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया, जबकि ग्रामीणों के सहयोग से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया 

तीन बच्चे को गंभीर रुप से घायल

वहीं बताया जा रहा है कि कई बच्चों को गहरी चोट आई है, जिसमे तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.हालांकि पुलिस द्वारा सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है,और सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे है.आपको बताये कि सभी बच्चे गिरिडीह के खंडोली पर्यटन स्थल घूमने के लिए आ रहे थे, इसी बीच पुरानी गड़ियां गांव के पास यह घटना घटी.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:road accidentroad accident in giridihbreaking news giridihtrending newsjharkhandjharkhnad newsjharkhnad news todaygiridihgiridih newsgiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.