✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक महिला समेत पांच घायल, तीन की स्थिति नाजुक 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:54:07 AM

गिरिडीह : गिरिडीह जिले बिरनी के पलोँजिया में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया. देखते ही देखे लड़ाई खूनी संघर्ष का रूप ले लिया.  इस घटना में दोनों पक्षों से एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान 55 वर्षीय चंपा देवी,60 वर्षीय मोहन राम,40 वर्षीय नवीन गुप्ता,38 वर्षीय पिन्टू गुप्ता एवं 50 वर्षीय बालगोविंद महतो के रूप में हुई है .

जानकारी के अनुसार पलौंजिया मौजा में दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा था और विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष हो गया  जिससे एक पक्ष के चंपा देवी, मोहन राम, नवीन गुप्ता, पिन्टू गुप्ता समेत 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.  

जानकारी देते हुए नवीन गुप्ता ने बताया कि बालगोविंद महतो अपने दर्जनों लोगों के साथ हाथ में रड व लाठी के साथ आया और जमकर मारपीट कर दिया. जिससे मोहन, नवीन एवं पिन्टू के माथे में गहरी चोट लग गई. आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया जहां से उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. वहीं तीन की गंभीर स्थिति होने के कारण धनबाद रेफर कर दिया. घटना के पश्चात एक पक्ष से नवीन गुप्ता ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.  दूसरी तरफ बिरनी थाना प्रभारी  ने कार्रवाई करते हुए बालगोविंद महतो को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. गौर करने वाली बात है हाल के दिनो में बिरनी में जमीन विवाद के कारण  ख़ूनी झड़प की घटना में इजाफा हुआ है. 

रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक गिरिडीह

Tags:Jharkhand newsGiridih newsCrime newsland disputeBloody conflict over land disputeGiridih police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.