✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरीडीह:पानी बिजली को लेकर भाजपा का हल्ला बोल,सर पर मटका लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे नेता   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 8:18:28 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली और पेयजल संकट को लेकर सोमवार को  भाजपा ने गिरिडीह के पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय गेट के सामने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया.प्रदर्शन के दौरान सभी नेताओं ने मटका सर पर लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखाया.  जिसमें प्रदेश स्तर के भी नेता शामिल हुए. सभी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है.   

प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर में बिजली-पानी की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए. भाजपा नेताओं ने कहा की  हेमंत सरकार के कार्यकाल में बिजली-पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है. प्रचंड गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हैं.

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शहरी क्षेत्र में पेयजल और बिजली की गंभीर समस्या है.कई वार्डों में अनियमित जलापूर्ति हो रही है. बिजली विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधि समस्या समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं. आक्रोश प्रदर्शन में प्रदेश नेता सरोज सिंह,कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय,ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला मंडल और पंचायत स्तरीय सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए.

मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव,दिलीप वर्मा,दिनेश यादव,विनय सिंह,नवीन सिन्हा, मुकेश जलान,संदीप दंगाइच,मनोज सिंह,कामेश्वर पासवान,हरबिंदर सिंह बग्गा,सिंकू सिन्हा,मनोज संघई,यदुनंदन पाठक,अजय रंजन समेत कई भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थें.

रिपोर्ट:दिनेश कुमार  

Tags:Giridih UpdateGiridih BreakingGiridih NewsGiridih Bjp protestJharkhand NewsRanchi NewsBJP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.