✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : बेंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, बड़ी लूट की प्लानिंग करते तीन अपराधी गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:40:25 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने थाना इलाके के देवाटांड गांव में छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों में जमुआ थाना इलाके के बागेडीह गांव निवासी राजकुमार वर्मा, बेंगाबाद इलाके के पप्पू रजक और रातडीह गांव निवासी श्रीकांत मंडल शामिल है.

लूट की योजना बना रहे थे अपराधी

शनिवार की देर रात मिली सफलता के दूसरे दिन रविवार की शाम प्रेसवार्ता कर सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और थाना प्रभारी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीनो बेहद शातिर अपराधी है और शनिवार की देर शाम देवातांद गांव में किसी को लूटने की योजना बना रहे थे. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर खास गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनो को दबोचा. गिरफ्तार अपराधियो के पास से दो पिस्तौल के साथ दो जिंदा कारतूस और एक अपाची बाइक और मोबाइल बरामद किया गया.  एसडीपीओ ने बताया कि श्रीकांत मंडल ही अपने गिरोह को हथियार की आपूर्ति किया करता था.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:giridih newsgiridihjharkhand policebengabaad policeloot

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.