✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह:कैमरून में फंसे सभी 27 प्रवासी मजदूरों की कल होगी वतन वापसी, सूचना से परिजनों में खुशी की लहर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:26:59 PM

गिरिडीह(GIRIDIH:दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूरों को वेतन भुगतान के साथ वतन वापसी की टिकट हो गयी है.कल रविवार को उनकी वतन वापसी होगी.बताते चलें कि चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण खाने-पीने में परेशानी संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद भारत सरकार हरकत में आयी है.

इस तरह साफ हुआ वतन वापसी का रास्ता

इस सिलसिले में प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की थी.उसके बाद भारतीय दूतावास में की मदद से बकाया सैलरी और वतन वापसी को लेकर संबंधित कंपनी व मजदूरों के बीच सफल वार्ता हुई थी और इसका निष्पादन विनायक कंपनी तथा एल एंड टी कंपनी की मध्यस्थता के कारण सफल हो पाया और चार माह का बकाया वेतन का भुगतान के साथ वतन वापसी का भी रास्ता साफ हो गया.

परिजनों में खुशी की लहर

उक्त खबर की सूचना पर प्रवासी मजदूरों के परिवार में खुशी की लहर देखी जा रही है. इस कार्य के लिए परिजनों ने सरकार,सारे प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रवासी श्रमिकों के हित में कार्य करने वाले सिकंदर अली के प्रति आभार जताया है.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:Cameroonworkers of jharkhandWorkers trapped in Cameroon will return tomorrowjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaygiridihgiridih newsgiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.