✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा के निशानदेही पर सुरक्षा बल की कार्रवाई, तीन बंकरों से बड़े पैमाने में सामान बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:31:16 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : लगातार तीन दिनों से गिरिडीह पुलिस के कब्जे में 15 लाख के इनामी माओवादी कृष्णा हांसदा से पुलिस सारे राज उगलवाने में जुटी हुई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो कृष्णा हांसदा को अब भी ताराटांड थाना में रखकर पूछताछ किया जा रहा है. और अब पुलिस सूत्र ही इशारा कर रहे हैं कि सोमवार को प्रेसवार्ता कर एसपी कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी को लेकर कई बड़े खुलासे कर सकती है. वैसे पुलिस को तीसरे दिन रविवार की दोपहर एक और सफलता हाथ लगी. जब इसी इनामी माओवादी के निशानदेही पर सीआरपीएफ 154वीं बटालियन और जिला पुलिस ने ज्वांईट ऑपरेशन चलाकर पारसनाथ पहाड़ के तराई इलाके में एक साथ तीन बंकर खोज निकाले. साथ ही तीनों बंकरो से बड़े पैमाने पर पौष्टिक आहार के साथ नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य, महिलाओं को बाल में लगाने वाला हेयर ऑयल, डिब्बा, स्टील के काफी बर्तनों समेत कई और सामान बरामद किए.

कई खादय सामान भी बरामद

दरअसर, कृष्णा हांसदा के निशानदेही पर सीआरपीएफ और पुलिस बल के जवान जब पारसनाथ पहाड़ के तराई वाले इलाके में पहुंचे. तो तीनों बंकर एक-दुसरे के करीब थे और बरामद सामानों को तीनों बंकरो में पाया गया. जिसमें एक बंकर में सिर्फ स्टील के बर्तनों के साथ प्लास्टिक के जार पाए गए. जबकि दुसरे बंकर में ही नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी बरामद हुआ. वहीं तीसरे बंकर से सीआरपीएफ और पुलिस बल को ड्राई फ्रूट में काजू, किशमिश, पिस्ता बादाम, मखाना, के साथ कई पौष्टिक आहार और महिला नक्सलियों के लिए इस्तेमाल में लाया जाने वाले हेयरऑयल, महिला नक्सलियों द्वारा खाने के लिए अलग से कई प्रकार के पौष्टिक आहार बरामद हुआ. लिहाजा, सुरक्षा बल के जवान भी चौंक गए कि जमीन के पांच फीट भीतर तीनों बंकरो में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों को इतने बड़े पैमाने पर पौष्टिक आहार की आपूर्ति कब और कहां से हो रही है.

सामने आ सकते है कई राज़

हालांकि पुलिस सूत्र इशारा कर रहे हैं कि पूछताछ में इनामी माओवादी कृष्णा हांसदा ने कई और राज उगले है. जिसमें गिरिडीह समेत झारखंड-बिहार के कई बड़े ठेकेदारों के नाम कृष्णा हांसदा ने कबूला है. जिससे संगठन को पिछले कुछ सालों में काफी बड़ी लेवी सिर्फ संगठन विस्तार के मजबूती के लिए मिलता रहा है. इसमें कुछ ठेकेदार गिरिडीह और दोनों राज्य के काफी चर्चित नाम के रुप में सामने आए हैं. लेकिन पुलिस फिलहाल खुलासा करने से बच रही है. इधर कृष्णा हांसदा की निशानदेही में ही एएसपी गुलशन तिर्की पीरटांड के धाावाटांड इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

शुक्रवार को हुई थी कृष्णा की गिरफ्तारी

झारखंड के हार्ड कोर नक्सली कृष्णा हांसदा को गिरिडीह पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार नक्सली पर 15 लाख का इनाम था. कृष्णा हांसदा बहुत ही बेरहमी से किसी की हत्या और जनमानस के सुविधा के लिए निर्माण किए जा रहे पुल और पुलिया को उड़ाने में माहिर था. बता दें कि पुलिस और सीआरपीएफ ने बहुत ही नाटकीय रूप से इसे डुमरी के उत्तराखंड क्षेत्र के परसा बेड़ा पंचायत के फतेहपुर गांव के नाले के किनारे से पकड़ा है. जिसके बार उससे लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ की गई. 

रिपोर्टः दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:Action of security forces on the trail of prize Naxalite Krishna in giridihlarge scale recovered from three bunkersnazali krishna hansdagiridih newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.