☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: परोडीह पत्थर खदान में हादसा, पोकलेन पर गिरा चट्टान, एक की मौत

गिरिडीह: परोडीह पत्थर खदान में हादसा, पोकलेन पर गिरा चट्टान, एक की मौत

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के परोडीह पत्थर खदान में एक बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार कोडरमा के सिकंदर पंडित पत्थर खदान के करीब 300 सौ फीट अंदर पोकलेन में चढ़ कर चट्टान काट रहा था. इसी दौरान एक बड़ा चट्टान टूट कर सीधा पोकलेन मशीन पर गिर पड़ा. जिससे सिकंदर पंडित की मौके पर मौत हो गई. वहीं पोकलेन मशीन में भी आग लग गई. इसके बाद खदान के बाहर खड़े उसके लीज धारक और मुंशी खदान छोड़ कर फरार हो गए. 

बताया जाता है कि मृतक 30 वार्सिया सिकंदर पंडित कोडरमा के पूर्णाडीह का रहने वाला था. मृतक  पारोडीह के पत्थर खदान में काम करता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद धनवार थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई. मृतक के परिजन और काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पहुंच गई है. लेकिन घटना के बाद खदान के लीज धारक और मुंशी खदान से फरार होने में सफल रहे. लिहाजा, धनवार पुलिस को जानकारी नहीं मिल रही की पत्थर खदान लीगल है या अनलीगल. पि सिस मामले में जांच कर रही है.  

रिपोर्ट : दिनेश कुमार , गिरिडीह

Published at:17 May 2023 01:39 PM (IST)
Tags:jharkhandGiridihAccident in Parodih stone mine
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.