✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह:फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:47:24 PM

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिले के सर्कस मैदान के सामने स्थित अंजना मायका फैक्ट्री के अंदर की एक दीवार अचानक धंस गयी. जिसमें दब जाने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृत मजदूर का नाम तुलो दास है, जो सिहोडीह का रहने वाले बताया जा रहा है.

लोगों ने किसी तरह मलवे से मजदूर को बाहर निकाला

तुलो दास कई वर्षों से इसी फैक्टरी में काम करता था. वही इस घटना के बाद फैक्टरी में मौजूद लोगों ने किसी तरह मलवे से मजदूर को बाहर निकाला. तब तक मज़दूर की मौत हो चुकी थी. वही घटना की सूचना नगर थाना को दी गई.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

फिलहाल मुआवजे की बात चल रही है

इधर स्थानीय लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि मृतक मजदूर के परिजनों को फैक्ट्री मालिक द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए. फिलहाल मुआवजे की बात चल रही है.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार

Tags:laborer died in giridihlaborer diedlaborer died newsGiridih news todayGiridih newsJharkhand newsJharkhand news todaycollapse of the factory wallGiridihJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.