✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह : 15 लाख का इनामी कृष्णा हांसदा ने खोले कई राज, एसपी ने दी जानकारी, जानिए

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:37:56 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : पारसनाथ के इलाके में आतंक मचाने वाले 15 लाख के इनामी और कुख्यात नक्सली कृष्णा हांसदा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके निशानदेही पर अलग-अलग इलाकों में छापामारी कर भारी मात्रा में नक्सली वर्दी, नगदी रुपये समेत कई सामग्री को बरामद किए. इसके अलावे कृष्णा के पास से लेवी के रूप में वसूली गयी करीब दो लाख रुपये नगद बरामद किए. इसके बाद मंगलवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर नक्सली कृष्णा हांसदा को सब के सामने पेश करते हुए मामले की जानकारी दी.

पारसनाथ जोन का सबसे सक्रिय नक्सली रहा है कृष्णा 

एसपी ने बताया गया कि कृष्णा हांसदा पारसनाथ जोन का सबसे सक्रिय नक्सली रहा है और इसपर 15 लाख का इनाम सरकार के द्वारा घोषित की गई थी. इसकी गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है. एसपी ने बताया कि कृष्णा के निशानदेही पर पारसनाथ के इलाके में सर्च अभियान चलाया गया और नक्सलियों का कैम्प भी बरामद किया गया है. बताया कि कृष्णा की निशानदेही पर अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. एसपी ने बताया कि कृष्णा नक्सली संगठन के सीसीए मेंबर प्रयाग दा उर्फ प्रयाग मांझी का सबसे करीबी रह चुका है. पूछताछ के बाद प्रयाग से सम्बंधित भी कई इनपुट पुलिस के हाथ लगे है. जिसके आधार पर पुलिस की कार्रवाई जारी है.

लुसियो जंगल से हुई गिरफ्तारी

गौरतलब है कि बीते तीन दिन पूर्व पुलिस ने सर्च अभियान चला कर डुमरी थाना इलाके के लुसियो जंगल से नक्सली कृष्णा को गिरफ्तार किया है. प्रेस वार्ता में एएसपी अभियान गुलशन तिर्की, डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

रिपोर्टः दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:15 lakh prize Krishna Hansda opened many secrets to giridih policegiridih policegiridih newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.