✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Ghatshila By Election:बाबूलाल को बैल बोलने पर भड़के भाजपा नेता, कहा -बैल के सींग की मार झेलने को तैयार रहे हेमंत सरकार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:00:54 AM

रांची(RANCHI): घाटशिला उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को बैल बोलने पर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया. एक चुनावी सभा में सीएम हेमंत ने घाटशिला के भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को बैल बोल दिया. इसके बाद पहले चंपाई सोरेन ने पलटवार किया और अब भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने सीएम के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.     

आदित्य  साहू ने कहा कि बैल गांव, गरीब, किसान की पहचान है. करोड़ों लोगों के पेट भरने में सहयोगी है. लेकिन बहुत ऐसे लोग होते हैं जो बैल से काम लेने के बाद उसके महत्व को भूल जाते हैं. मालिक होने का अहंकार सिर चढ़कर बोलने लगता है.

आदित्य  साहू ने कहा कि गांव, गरीब ,किसान जनता के लिए बैल ही उपयोगी है इसलिए आज जनता उसी बैल के साथ खड़ी है. कहा कि आज बैल गुस्से में है, आक्रोशित है और जनता उसी के साथ खड़ी है. कहा कि मुख्यमंत्री जी जिसको बैल बोलकर अपमानित करते  हैं वह राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री है, आदिवासी समाज का अगुआ है,लाखों जनता का लंबे समय से जन प्रतिनिधि है.

आदित्य  साहू ने कहा कि बैल के अपमान का बदला जनता लेने को तैयार है.हेमंत सरकार को बैल के सिंग की मार झेलने को तैयार रहना चाहिए. कहा कि जनता लूट और झूठ से ऊब चुकी है. आम आदमी परेशान है. स्वास्थ्य ,शिक्षा, जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. बालू, पत्थर,खान खनिज को लूट मची है. युवा शक्ति हताश और निराश है.महिलाएं भयभीत हैं. राज्य की बेटियां अब विद्यालयों में भी असुरक्षित हो गई हैं.ऐसे हालात से राज्य को उबारने के लिए जनता कमर कस चुकी है.

Tags:Ghatshila By-Election: BJP leader enraged over Babulal being called a bullAditya Sahu said Hemant government should be ready to face the blow of bull's horns.Hehemant sorenjmmghatshila newsHemant soren updatejhakrhand ka newsghatshila men kaun aagebabulal sorensomesh sorensomesh soren newsjhakrhand newsranchi updatebhpaditya sahu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.