✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 जनवरी को होगा गजट नोटिफिकेशन जारी, बनाए गए 405 मतदान केंद्र

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:54:50 PM

रामगढ़(RAMGARH): रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत पूरे रामगढ़ जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है.

31 जनवरी को होगा गजट नोटिफिकेशन जारी

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 जनवरी 2023 को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा, 7 फरवरी 2023 तक नामांकन किया जा सकेगा, उम्मीदवारों के स्क्रूटनी का कार्य 8 फरवरी 2023 को किया जाएगा और नाम वापसी के लिए आखिरी तिथि 10 फरवरी 2023 तक होगा. उपचुनाव के दौरान मतदान 27 फरवरी 2023 को और मतगणना 2 मार्च 2023 को होगी. वहीं चुनाव की प्रक्रिया 4 मार्च 2023 तक पूरी कर ली जाएगी.

उप विकास आयुक्त ने बताया कि 5 जनवरी 2023 को प्रकाशित मतदाता सूची और 1 जनवरी 2023 को अहर्ता तिथि मानते हुए नामांकन के आखिरी दिन तक अद्यतन मतदाता सूची में शामिल मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग उपचुनाव के दौरान कर सकेंगे.

उपचुनाव के लिए बनाए गए 405 मतदान केंद्र

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 233 भवनों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें रामगढ़ के लिए 118, दुलमी के लिए 64, चितरपुर के लिए 70 और गोला प्रखंड के लिए 153 मतदान केंद्र होंगे. उपचुनाव के दौरान कुल 334167 मतदाता(172923 पुरुष और 161244 महिलाएं) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने सभी को जानकारी देते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से उप चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर चेकपोस्ट बनाए जाएंगे और दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. वहीं फ्लाइंग स्क्वायड, एसएसटी आदि के माध्यम से भी चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का कार्य किया जाएगा. प्रेस वार्ता के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एसमपीओ सहित अन्य उपस्थित थे.

रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़

Tags:Ramgarh assembly by-electionRamgarh assemblyassembly by-electionGazette notificationramgarh by-election 2023ramgarh assembly by-election 2023ramgarh bidhayak mamta deviramgarh mla mamta devi incramgarhby-election 2023mamta dev ramgar vidhayakramgarh assembly by-electionjharkhand assembly by-election 2023ramgarh newsramgarh mla mamta deviramgarh electionramgarh byelectionramgarh by electionazamgarh by electionramgarh election resultmp election 2023ramgarh by election 2019ramgarh by electionsरामगढ़ उपचुनाव

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.