✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गया पुल अंडर पास की DPR को मिली तकनीकी स्वीकृति,जानिए अब आगे क्या

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:42:02 PM

धनबाद(DHANBAD):कछुआ गति से ही सही, लेकिन गया पुल में नए अंडरपास का काम आगे बढ़ रहा है. अंडरपास की डीपीआर को पथ निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने तकनीकी स्वीकृति दे दी है. 23 करोड़ 84 लाख रुपए से बनने वाले इस अंडरपास की डीपीआर को प्रशासनिक स्वीकृति की जरूरत होगी. प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद ही काम आगे बढ़ेगा, हालांकि 5 करोड से अधिक के काम को कैबिनेट की स्वीकृति की जरूरत होती है. प्रशासनिक स्वीकृति के बाद यह मामला कैबिनेट में जाएगा और वहां से पारित होने के बाद ही संभवत टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी. गया पुल का नया अंडर पास बनने से शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सकती है. कई दशकों से धनबाद बोकारो के लोग गया पुल पर जाम की समस्या झेल रहे हैं. बहुत दिनों से अंडरपास बनाने की मांग की जा रही है. प्रक्रिया शुरू हुई है देखना है कब तक पूरी होती है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsगया ब्रिज अंडरपासGaya bridge under pass dprDpr got technical approval for gaya bridge

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.