✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गौतम अडानी कल धनबाद में ,IIT (ISM) के सौ साल के सफर की उपलब्धियों के बनेंगे गवाह!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:49:59 PM

धनबाद(DHANBAD):  IIT (ISM) मंगलवार को   शदाब्दी वर्ष समारोह मनाने जा रहा है.  9 दिसंबर  का दिन संस्थान के लिए बेहद खास होगा.  क्योंकि यह एक सदी की शैक्षणिक उपलब्धियों, वैज्ञानिक योगदान और देश की सेवा के सफर को सलाम करेगा.  इस  समारोह में Adani Group के चेयरमैन  गौतम अडानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. पिछले  सौ सालों से IIT (ISM) देश में विज्ञान, टेक्नोलॉजी और लीडरशिप तैयार करने का एक मजबूत केंद्र रहा है. 

 1926 में देश के औद्योगिक और माइनिंग सेक्टर को सपोर्ट देने के लिए शुरू हुआ यह संस्थान आज इंजीनियरिंग, अर्थ साइंसेस, एनर्जी, कंप्यूटिंग, मैनेजमेंट और एनवायरनमेंट जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश का बड़ा पावर हाउस  बन चुका है.  पिछले कुछ सालों में IIT (ISM) ने digital mining, advanced geospatial technologies और critical mineral exploration जैसी रणनीतिक क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी भूमिका निभाई है. 

 प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में IIT (ISM) में Critical Mineral Observatory की स्थापना की घोषणा इस नेतृत्व का बड़ा सम्मान माना जा रहा है.  अब जब संस्थान अपनी दूसरी सदी में प्रवेश करने जा रहा है, इसका फोकस frontier research, sustainability, deep-tech innovation, global collaborations और समाज पर सकारात्मक असर जैसे भविष्य के बड़े लक्ष्यों पर है. 100वें Foundation Day का आयोजन Centenary Foundation Week (3–9 दिसंबर) का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री के Principal Secretary डॉ. पी. के. मिश्रा की मौजूदगी में हुआ था. 

 पिछले एक हफ्ते में कैंपस में कई academic symposiums, cultural programs, exhibitions, alumni interactions और community events हुए, जिन्होंने संस्थान की नई दिशा और बढ़ती राष्ट्रीय भूमिका को बताया. मंगलवार  के मुख्य कार्यक्रम में औपचारिक स्वागत, invocation, संस्थान के 100 साल के सफर पर आधारित एक short film, और IIT (ISM) के Director प्रो. सुकुमार मिश्रा तथा Board of Governors के Chairman प्रो. प्रेम व्रत के संबोधन शामिल होंगे.  इसके बाद  गौतम अडानी Foundation Day Address देंगे और कार्यक्रम का समापन शोध, अकादमिक और संस्थागत सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करने के साथ होगा. 

 

Tags:DhanbadIIT ISMKaryakramGautam Adanishadabdi warsh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.