✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में जल्द दौड़ेगी गैस पाइपलाइन, महापौर अरुणा शंकर ने दी बड़ी सौगात

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 6:26:15 PM

पलामू (PALAMU): नगर निगम क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बड़े शहरों जैसी सुविधाएं मिलने वाली हैं. नगर निगम बोर्ड की चौथी बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर मुहर लगी, लेकिन सबसे बड़ी घोषणा घरेलू कुकिंग गैस पाइपलाइन परियोजना को लेकर हुई. महापौर अरुणा शंकर ने बताया कि भारत पेट्रोलियम को मेदिनीनगर शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्रदान कर दिया गया है.

महापौर ने कहा कि इस योजना की शुरुआत रेडमा, बारालोटा और बैरिया इलाके से की जाएगी. इन क्षेत्रों का सर्वे भारत पेट्रोलियम की टीम पहले ही पूरा कर चुकी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को रसोई गैस और स्वच्छ पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है. यह सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने जा रहा है.

अरुणा शंकर ने बताया कि नगर निगम आने वाले समय में शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में तेजी से काम करेगा. पानी, सड़क, पार्क, नाला और सफाई व्यवस्था के साथ-साथ निगम के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर को बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार की गई है और कई परियोजनाएं जल्द धरातल पर दिखने लगेंगी.

बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को जल्द लागू करने पर भी जोर दिया गया. नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि इस कार्य का ठेका सरकार द्वारा एक बड़ी एजेंसी को दिया जा चुका है और जल्द ही शहर में नई सफाई व्यवस्था शुरू हो जाएगी. बैठक के दौरान पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं और विकास योजनाओं को प्रमुखता से उठाया. निगम प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा. वहीं उपमहापौर मनोज सिंह ने भी कई विकास योजनाओं पर चर्चा की, जिन्हें बोर्ड ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया.

Tags:Palamupalamu newspalamu updatepalamu latest updatepalamu mayorpalamu mayor aruna shankarmayor aruna shankararuna shankar BJPgas pipelinegas pipeline in palamupiped gas in palamu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.