✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नहीं मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर! मंत्री ने कहा इंडिया गठबंधन का वादा नहीं था

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:10:28 PM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस ने कई वादे किये थे. सरकार बनी तो सबसे पहले JMM ने अपने वादों के मुताबिक मंईयां सम्मान की राशि बढ़ा दी. लेकिन जब बारी कांग्रेस की आई तो अब वह अपने वादों से मुकरती दिख रही है. 450 रूपये में गैस सिलेंडर देने का वादा कांग्रेस ने ही किया था. अब इस वादे पर मंत्री ने घुमा कर जवाब दे दिया है. साथ ही कहा कि इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र में ऐसा नहीं था.

दरअसल, झारखंड मंत्रालय में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर प्रेस वार्ता कर बजट के बारे में बता रहे थे. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से बजट पर राय लेने के लिए क्या गाइडलाइन है, बजट का प्रारूप कैसा हो सहित कई बातें रखीं. लेकिन इस बीच जब मंत्री से सवाल पूछा गया कि 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा पर कब तक मुहर लगेगा तो इस पर मंत्री ने कहा कि यह घोषणा कांग्रेस की थी, इंडिया गठबंधन की नहीं. अगर चुनाव के समय इंडिया गठबंधन की ओर से इस घोषणा को बताया जाता तो अब तक इस दिशा में आगे काम किया जाता. फ़िलहाल इसकी कोई तैयारी नहीं है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड खबरसीएम हेमंत सोरेनवित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोरगैस सिलेंडरइंडिया गठबंधनझारखंड वित्त मंत्रीराज्य सरकारझामुमोकांग्रेसबजटरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateCM Hemant SorenFinance Minister Radha Krishna KishoreGas CylinderIndia AllianceJharkhand Finance MinisterState GovernmentJMMCongressBudgetRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.