✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला में गैस संकट गहराया, गोदाम और कार्यालय के बाहर लग रही लंबी कतारें, कालाबाजारी से लोग परेशान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 12:13:06 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां जिले में इन दिनों घरेलू रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. हालात ऐसे हैं कि सुबह होते ही लोग गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी और गोदामों का रुख करने को मजबूर हो रहे है.सरायकेला स्थित एचपी गैस गोदाम और कार्यालय के बाहर रोजाना लंबी कतारें लग रही है, जहां उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.

 गोदाम और कार्यालयो के बाहर लग रही लंबी कतारें

गैस की कमी का असर सीधे तौर पर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है. कई जगहों पर बच्चे स्कूल जाने के बजाय सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे है, वहीं अभिभावक अपनी नौकरी छोड़कर और मजदूर अपनी मजदूरी गंवाकर गैस लेने में लगे हुए है.छोटे व्यापारियों का भी कामकाज इस संकट से प्रभावित हो रहा है.यह समस्या केवल एचपी गैस तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडेन गैस उपभोक्ताओं को भी इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के कई दिनों बाद भी समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है.

 कालाबाजारी से लोग परेशान

इधर, गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी भी शुरू हो चुकी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ जगहों पर निर्धारित कीमत से अधिक दर पर गैस सिलेंडर बेचे जा रहे है, जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है.मजबूरी में लोग ऊंचे दाम पर सिलेंडर खरीदने को विवश है.स्थानीय लोगों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और आपूर्ति श्रृंखला में आ रही बाधाओं का असर अब छोटे शहरों तक भी पहुंचने लगा है। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए, कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए और एजेंसियों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:lpg crisisLPG gas cylinder crisis in saraikelaHP gas cylinder crisisTrending newsViral newsLPG cylinderLPG crisesSaraikela

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.