✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रण का मैदान बना गढ़वा का सदर अस्पताल! विधायक प्रतिनिधि की बदतमीजी से डॉक्टरों ने काम किया बंद, तो डीसी ने उठाया यह कदम 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:06:16 AM

गढ़वा(GADHWA):गढ़वा सदर अस्पताल में पिछले दो दिनों से हंगामा देखने को मिल रहा है. बीती रात्रि सदर अस्पताल में डिलेवरी कराने आई दो गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी के लिए पांच घंटे तक महिला चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा. इसकी जानकारी ज़ब विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू को लगी तब वह सदर अस्पताल पहुंच कर इसकी जानकारी लेते हुए गढ़वा डीसी को फोन पर इसकी जानकारी दी. जिसके बाद सिविल सर्जन के द्वारा महिला डॉक्टर को बुलाया गया और दोनों महिलाओं का डिलेवरी हुआ.

यह है पूरा मामला

इस बीच सदर अस्पताल के मैनेजर को ज़ब विधायक प्रतिनिधि के द्वारा लिखित जवाब मांगा गया तो वह जवाब देने में असमर्थ दिखे.जिसके बाद दोनों के बीच तू तू मै मै शुरू हो गई.अस्पताल मैनेजर ने इसकी जानकारी डॉक्टर और कर्मियों को दी.जिसके बाद अस्पताल के सभी कर्मी बुधवार को काम बंद कर विधायक प्रतिनिधि पर कर्मियों के साथ दूरव्यवहार करने एवं मारपीट का आरोप लगाते इसकी शिकायत डीसी गढ़वा शेखर जमुवार से की.

स्वास्थ्य कर्मियों ने विधायक प्रतिनिधि पर क्या आरोप लगाया है 

कर्मियों ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है,नही तो आंदोलन की चेतावनी दी है. उधर डीसी ने एसपी गढ़वा को फोन कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टर,कर्मी माने और वापस सदर अस्पताल में काम पर लौटे. इससे पहले दो दिन पहले भी एक मरीज की जान जाने पर परिजन एवं ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया था जिसमे सभी डॉक्टर को एक रूम में बंद कर दिया गया था.

Tags:Sadar hospitalSadar hospital gadhwaSadar hospital gadhwa newsGarhwa's Sadar Hospital became a battlefieldSadar hospital in jharkhandSadar hospital in gadhwaJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayGadhwaGadhwa newsGadhwa news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.