✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा: डैम में नहाने गए तीन बच्चे की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:27:12 PM

गढ़वा(GADHWA): गढ़वा जिले से एक बुरी खबर आई है. शनिवार सुबह ही एक बड़ा हादसा हुआ है. जिले के नयाखांड स्थित बभनीखांड डैम में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए. इससे पूरे गांव में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे के लगभग यह हादसा हुआ है. तीन बच्चे दिन में एक लड़की भी है दाम में स्नान करने गए थे. स्नान करने के दौरान अचानक यह लोग गहराई में जाने लगे तो तीनों बच्चे शोर कर चिल्लाने लगे. पास ही खड़ी एक महिला यह सारा कुछ देख रही थी. उसने भी चिल्लाना शुरू किया. तब आसपास के लोग वहां पहुंचे. कुछ लोग डैम में कूद कर बच्चों को बचाने का प्रयास किए. जब तक वे सभी को बाहर निकलते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृतकों में गढ़वा थाना क्षेत्र के कुसमाहा निवासी मुन्ना उरांव का बेटा 9 वर्षीय सोनू उरांव, जंगीपुर के रहने वाले मुन्ना उरांव का बेटा अंकज उरांव और जंगीपुर निवासी जवाहर उरांव की 13 वर्षीय पुत्री रूप कुमारी शामिल हैं. इस दुखद घटना के बाद से जंगीपुर और नयाखांड गांव में मातम पसर गया है. इस हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंची.

Tags:jharkhandgarhwaThree children went to bathe in the dam died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.