☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में बड़े पैमाने पर की जा रही गांजे की खेती, पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पौधों को किया नष्ट

गढ़वा में बड़े पैमाने पर की जा रही गांजे की खेती, पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पौधों को किया नष्ट

गढ़वा(GARHWA): गढ़वा जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. यहां के चिनिया थाना क्षेत्र के सिगसीगा कला गांव में पुलिस द्वारा भारी मात्रा में गांजे के पौधों को बरामद कर उन्हें नष्ट किया गया है. हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी धंधेबाज फरार हो गए. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि थाना क्षेत्र के सिगसीगा कला गांव में बड़े पैमाने पर धंधेबाज गांजा की खेती कर रहे हैं.  

सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसके तहत उक्त गांव से भारी मात्रा में गांजे के पौधों को नष्ट किया गया. इस कार्रवाई में उक्त गांव निवासी नन्कू यादव के घर से 15 पौधे, बदन यादव के घर से 12, संजय यादव के घर से 10, दारा यादव के घर से 10 व कृष्णा यादव यह सभी सिगसिगा कला गांव के घरों से पौधे को जब्त करने के बाद चिनिया थाना परिसर लाया गया है.  साथ ही सभी पांचों के ऊपर चिनिया थाना एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार

Published at:18 Jan 2025 01:20 PM (IST)
Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड क्राइम न्यूजगढ़वागढ़वा न्यूजगढ़वा पुलिसछापेमारीगांजे की खेतीगांजे के पौधेगांजाक्राइम न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand Crime NewsGarhwaGarhwa NewsGarhwa PoliceRaidsHemp CultivationHemp PlantsHempCrime News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.