✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा:मंडल डैम विस्थापन का बढ़ा विरोध, ग्रामीणों के समर्थन में उतरे विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 14, 2026, 6:12:21 PM

गढ़वा(GARHWA):गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में मंडल डैम परियोजना को लेकर विस्थापन का विरोध तेज हो गया है. विश्रामपुर पंचायत में स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापित परिवारों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी भी धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया.दरअसल, मंडल डैम के चेमो-सान्या गांव के विस्थापितों को बसाने के लिए जिला प्रशासन ने विश्रामपुर पंचायत के बलीगढ़ और बरवहा गांव की करीब एक हजार एकड़ जमीन चिन्हित की है.यहां 780 परिवारों यानी लगभग आठ हजार लोगों को बसाने की योजना है.हालांकि स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ विस्थापित परिवार भी इसका विरोध कर रहे है.

विस्थापितों के साथ किया जा रहा है अन्याय

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में हर परिवार के पास 20 से 30 एकड़ जमीन है, जिस पर खेती कर उनका सालभर का गुजारा चलता है. इसके अलावा जंगल से मिलने वाली जड़ी-बूटी और बीड़ी पत्ता से भी उनकी आजीविका चलती है. ऐसे में उन्हें सिर्फ एक-एक एकड़ जमीन देकर विस्थापित करना उनके भविष्य के साथ अन्याय होगा.धरना-प्रदर्शन में शामिल विस्थापितों ने कहा कि वे मंडल डैम परियोजना का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन अपनी जमीन और आजीविका छोड़ने को तैयार नहीं है उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे सरकार और अधिकारियों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे.

 ग्रामीणों के समर्थन में उतरे विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी

धरना स्थल पहुंचे भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार खुद को आदिवासियों की सरकार बताती है, उसी शासन में आदिवासी अपने हक और जमीन बचाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर है.उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की.

Tags:Garhwa NewsRanka NewsMandal Dam ProtestDisplacement IssueAdivasi ProtestJharkhand NewsBJP MLASatyendranath TiwariHemant SorenGarhwa Hindi NewsJharkhand PoliticsTribal Villagers ProtestPESA ActBreaking News3

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.