✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Garhwa News: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अपराधी, लुटपाट की घटना को देने वाले थे अंजाम

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:07:52 AM

गढ़वा(GARHWA): गढ़वा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों अपराधी कांडी हरिहरपुर ओपी क्षेत्र और पड़ोसी राज्य बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले थे. ऐसे में ग्रामीणों द्वारा गुप्त सूचना दिए जाने पर पुलिस ने घटना घटित हो से पहले ही तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तीनों अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा व दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गुप्त सुचना दिए जाने पर बंशीधर नगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी के दौरान तीनों अपराधी व उनके पास से देसी कट्टा बरामद किया. तीनों अपराधियों की मंशा लूटपाट व बड़ी घटना को अंजाम देने की थी. गिरफ्तार अपराधियों में दो अपराधी भवनाथपुर थाना क्षेत्र के हैं तो वहीं तीसरा अपराधी राजू कुमार हरिहरपुर ओपी के भंडार टोला का रहने वाला है. गढ़वा पुलिस ने तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजगढ़वागढ़वा न्यूजगढ़वा पुलिसहथियारलुटपाट की घटनागढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेयबंशीधर नगर एसडीपीओरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand Crime NewsCrime NewsGarhwaGarhwa NewsGarhwa PoliceWeaponsRobbery IncidentGarhwa SP Deepak Kumar PandeyBanshidhar Nagar SDPORanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.