✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपराध : भूमि विवाद में चली गोली, गोली मारने आए अपराधियों को ग्रामीणों ने पत्थर से कूच कर मौत के घाट उतारा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:54:34 PM

गढ़वा(GARHWA):भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी जंग देर रात हुई.जमीनी विवाद में अपराधियों ने विमल सिंह नामक व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे.गोली लगने से विमल घयाल है.वहीं ग्रामीणों ने मौके पर ही दो अपराधियों को पत्थर से मार कर मौत के घाट उतार दिया.पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई .

बता दे कि गढ़वा थाना क्षेत्र के सुख बाना गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की देर रात कामेश्वर सिंह का पुत्र विमल सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. जिसके बाद अपराधियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

ग्रामीणों ने दो अपराधी को पत्थर से मार कर मौत के घाट उतारा

ग्रामीणों ने अपराधियों में से दो लोगों को  पत्थर से मारपीट कर घटनास्थल पर ही मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार मृतक सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी कृष्णा पासवान 28 वर्ष उसी गांव के संतोष चंद्रवंशी 30 वर्ष बताया गया है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई है.जबकि मृतक दोनों लोग को शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.घटना के संबंध में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व विमल सिंह को श्याम राज शर्मा के द्वारा विमल सिंह व उसके दोनों भाई को फोन पर 24 घंटे के अंदर देख लेने की धमकी दिया गया था.जिसके बाद विमल सिंह के भाई के द्वारा इसकी सूचना गढ़वा पुलिस को दी गई थी. लेकिन बुधवार को देर रात घटना को अंजाम देने पहुंचे दो अपराधियों को गांव वाले मिलकर पत्थर से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया.

घटना की सूचना पर पहुंचे SDPO 

इधर घटना के बाद एसडीपीओ अवध कुमार यादव प्रभारी थाना प्रभारी राजीव कुमार एसआई अभिमन्यु कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.